कोरोना के बाद मुंबई में प्रॉपर्टी पंजीकरण में बढ़ी वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी
मुंबई में 61 वर्ष और उससे अधिक की उम्र के लोगों द्वारा खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी में 204 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. जुलाई 2024 तक यह आंकड़ा 15,276 है, जो 2020 में 7,554 पर था. शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.