Avani Lekhara: गोल्ड मेडल जीतने के बाद अवनि लेखरा ने कहा- पीएम मोदी हमेशा खिलाड़ियों का बढ़ाते हैं जज्बा
ज्ञात हो कि, फाइनल में, अवनि ने टोक्यो खेलों में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए आठ खिलाड़ियों की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया. इस कैटेगरी में उन्होंने 249.7 अंकों के साथ नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया. उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो पैरालंपिक में 249.6 था.