देश

Bihar Shocker: पटना में भाई ने बहन और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. यहां एक घर से पुलिस ने युवक और युवती का शव बरामद किया है. इस मामले में पुलिस लड़की के भाई को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

Bihar Shocker: पटना में भाई ने बहन और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट
Credit -Pixabay

Bihar Shocker: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. यहां एक घर से पुलिस ने युवक और युवती का शव बरामद किया है. इस मामले में पुलिस लड़की के भाई को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में एक खाली पड़े घर से युवक और युवती का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ रोशन कुमार (22) और प्रतिमा रानी (18) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, यह दोनों गुरुवार की रात मिलने के लिए उसी खाली पड़े घर में गए. इसकी भनक लड़की के भाई विशाल कुमार को लग गई. वह वहां पहुंचा, जहां वह दोनों पहले से ही मौजूद थे. अपनी बहन को अवनीश के साथ देखकर विशाल का गुस्सा फूट पड़ा और उसने गुस्से में आकर कांच की बोतल से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में अवनीश कुमार और उसकी प्रेमिका प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिली है कि जिस घर में यह प्रेमी जोड़ा मिला करता था वह घर प्रतिमा के पिताजी का ही है. यह भी पढ़ें: Kaithal News: बेलारूस में कैथल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाई शव वापस लाए जाने की गुहार

वह घर काफी समय से खाली ही पड़ा है. शुक्रवार तड़के इस मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी (लड़की का भाई) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम संबंध का लग रहा है. उनके इस रिश्ते से लड़की का भाई बेहद नाराज था, इसी गुस्से में आकर भाई ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).