Afghanistan vs New Zealand, Only Test: ग्रेटर नोएडा में होगा अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच, 600 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में मैच से पहले दोनों टीमें 6 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रैक्टिस करेंगी जिसको देखते हुए कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े प्रबंध किये गये हैं. इसमें यातायात, मार्ग व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, वीआईपी भ्रमण, दर्शक दीर्घा पवेलियन तथा ग्राउंड एरिया आदि जोनों में अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटियां लगायी गयी हैं.