UPI भुगतान बढ़ने के साथ डेबिट कार्ड से लेनदेन घटा, सितंबर में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज: आरबीआई डेटा
भारतीय रिजर्व बैंक के मासिक आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान में वृद्धि के बीच डेबिट कार्ड आधारित लेनदेन में गिरावट दर्ज हुई है. आंकड़ों के अनुसार, डेबिट कार्ड आधारित लेनदेन इस साल अगस्त में लगभग 43,350 करोड़ रुपये से 8 फीसदी घटकर सितंबर में लगभग 39,920 करोड़ रुपये रह गया.