बिरसा मुंडा ने झारखंड की जिस माटी के लिए बलिदान दिया, वह घुसपैठियों के कारण संकट में है: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने झारखंड की जिस माटी को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, वो माटी आज फिर संकट में है. आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं.