देश

Maharashtra: गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग, शेयर किया वीडियो

महाराष्ट्र के हिंगोली में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया. इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

Maharashtra: गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग, शेयर किया वीडियो
Credit -ANI

नई दिल्ली, 15 नवंबर : महाराष्ट्र के हिंगोली में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया. इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर हिंगोली में लैडिंग करता है, इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी उनके हेलीकॉप्टर और बैग की जांच करते हैं. यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे, शरद पवार जैसे नेताओं के विरोध के बावजूद मोदी वक्फ अधिनियम में संशोधन करेंगे: शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की गई. भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है.'' उन्होंने कहा, ''एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए.''

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने के बाद विवाद हुआ था. चुनाव आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट भी किया था. जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा पर हमला बोला था और पूछा था कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना बैग चेक करेंगे? उद्धव के सर्पोट में विपक्ष के कई नेताओं ने भी सवाल उठाए थे. इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच भी की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).