Lal Krishna Advani Birthday: अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में निभाई अग्रणी भूमिका
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी. शाह ने उनके राष्ट्र प्रथम भावना की भावना और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में निभाई अग्रणी भूमिका की तारीफ की. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.