Indian Stock Market: लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22,900 स्तर से नीचे
][मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.37 बजे सेंसेक्स 219.70 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,719.48 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 45.75 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,887.15 पर था.