चौथे दौर में जोकोविक का सामना 30वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को से होगा जिन्होंने एक बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-2, 6-4 से हराया.
आईसीसी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन चार टीमों में नेपाल, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं.
अप्रैल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से प्राप्त राजस्व संग्रह 94,000 करोड़ रुपये को पार कर गया, जोकि वित्त वर्ष 2017-18 के औसत मासिक संग्रह 89,885 करोड़ रुपये से अधिक है
अगर कोई मोटापाग्रस्त है और रक्तचाप, खराब रक्त शुगर नियंत्रण व असामान्य रक्त वसा से नहीं जूझ रहा है, फिर भी उसे सावधान रहने की जरूरत है.
पूर्व न्यायाधीश नसीरुल मुल्क ने शुक्रवार को यहां एक समारोह में पाकिस्तान के सातवें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फैशन स्टेटमेंट को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं.
भारत ने वर्ल्ड चाइल्डहुड इंडेक्स में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, लेकिन वैश्विक बाल अधिकार समूह सेव द चिल्ड्रेन द्वारा 175 देशों की सूची में देश 113वें स्थान पर पहुंच गया है.
रिलायंस जियो ने प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को छूट देने का ऐलान किया है. जियो का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 100 रुपये की छूट के साथ 299 रुपये उपलब्ध होगा.
मध्य प्रदेश में बीते साल छह जून को मंदसौर जिले में किसानों पर पुलिस जवानों द्वारा की गई फायरिंग और पिटाई में मारे गए सात लोगों की मौत के एक वर्ष पूरा होने पर किसानों का दस दिवसीय आंदोलन आज से शुरू हो गया है.
अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार को यहां खेले गए सहायतार्थ टी-20 मैच में विश्व एकादश को 72 रनों से हरा दिया.
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कंप्यूटराइज्ड राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) और पासपोर्ट को निलंबित करने को कहा है.
सिगरेट पीने वाले अधिकतर लोगों इस गलतफहमी के शिकार हैं कि सिगरेट से तनाव दूर होता है.
इरफान खान अभिनीत 'कारवां' अपनी निर्धारित तारीख से एक सप्ताह पहले तीन अगस्त को रिलीज होगी. इसमें दुलकर सलमान और मिथिला पालकर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
अनुभवी क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को नंबर-1 स्पोर्ट्सकास्टर के रूप में स्पोर्ट्स फैंस ने सबसे पसंदीदा कमेंटेटर चुना.
एएफसी एशियन कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय फुटबाल टीम शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी.
मोरक्को 20 साल बाद कप्तान मेधी बनेटिया के नेतृत्व में 14 जून से रूस में शुरू होने वाले फीफा विश्व कप में वापसी करने के लिए तैयार है.
क्रोएशिया के मारिन सिलिक, स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा महिलाओं की एकल वर्ग के तीसरे दौर में तो स्पेन के राफेल नडाल ने भी साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर प्रवेश कर लिया है.
पिछले सप्ताह लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले फ्रेंच कोच जिदान पहले ऐसे कोच बन गए जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार तीन बार लीग खिताब जीता.
फिल्म निर्देशक राज कुमार हिरानी ने आगामी फिल्म 'संजू' से अनुष्का की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा कि उनका किरदार एक बायोग्राफर का है और यह उनका और अभिजात जोशी का किरदार है
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में बड़ा सुधार आया है, यही कारण है कि बीते चार वर्षों में कोई बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई है.