गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई और राज्य प्रशासन द्वारा महीनों तक मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की बीमारी का खुलासा नहीं करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को आखिरकार स्वीकार किया कि पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से पीड़ित हैं
वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए हैं. मेहमान टीम के लिए एक बार फिर शाई होप ने शानदार पारी खेली.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को अनाधिकारिक रूप से यहां के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने वाले 'पहले यात्री' बन गए.
जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन से एक करोड़ रुपये लूट लिए.
फगानिस्तान के मैदान वरदक प्रांत में पुलिस बेस के सामने शनिवार को तालिबान कार बम हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए
अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न महामारी की तरह है और वह फिल्म और टेलीविजन उद्योग के जरिए इस संबंध में जागरूकता लाने की उम्मीद करती हैं.
सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के एक समर्थक पुजारी के आश्रम पर शनिवार तड़के हमला किया गया. केरल पुलिस ने कहा कि घटना की जांच एक विशेष टीम से कराई जाएगी
करवाचौथ के खास मौके पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और जीवन भर इस दिन उपवास रखती हैं.
गुजरात के नर्मदा जिले में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के उद्घाटन का विरोध कर रहे जनजातीय लोगों ने मोदी और सरदार पटेल की 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' की तस्वीर वाले पोस्टरों को या तो फाड़ दिया या कालिख पोत दी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 घायल हो गए. यह दुर्घटना टप्पल में यमुना एक्सप्रेस पर हुई.
फिल्मकार वसन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' को 20वें जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव में दर्शकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से 'स्टैंडिंग ओवेशन' मिला.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के 14 आतंकवादियों को मृत्युदंड देने की पुष्टि की है. सेना ने यह जानकारी दी.
अपने स्टार रेडर प्रदीप नरवाल के 11 और मंजीत के 10 अंकों की बदौलत मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के इंटर जोन चैलेंज वीक के मैच में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-30 से हरा दिया.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ अवैध शिकार करने के दो मामलों में यहां की एक सत्र अदालत ने शुक्रवार को दो याचिकाओं पर सुनवाई समयाभाव की वजह से 18 दिसंबर तक टाल दी.
सीआरपीएफ और थाना उसूर की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया.
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जाने से चूक गईं. उन्हें शुक्रवार को चीनी ताइपे की ताई जु यिंग ने क्वार्टर फाइनल में हराया.
एलगार परिषद और भीमा-कोरेगांव जातीय हिंसा मामले में आरोपी तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की ओर से दायर जमानत याचिका विशेष अदालत द्वारा खारिज कर जाने के बाद दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के पटना लेग के दूसरे मैच में शुक्रवार को तमिल थलाइवाज को 36-25 से हरा दिया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार देर रात आस्ट्रेलिया दौरे लिए टेस्ट और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया.