देश

गोवा सरकार ने अब माना, CM मनोहर पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से हैं पीड़ित

गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई और राज्य प्रशासन द्वारा महीनों तक मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की बीमारी का खुलासा नहीं करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को आखिरकार स्वीकार किया कि पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से पीड़ित हैं

गोवा सरकार ने अब माना, CM मनोहर पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से हैं पीड़ित
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Photo Credit: IANS )

पणजी: गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई और राज्य प्रशासन द्वारा महीनों तक मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की बीमारी का खुलासा नहीं करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को आखिरकार स्वीकार किया कि पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से पीड़ित हैं. मुख्यमंत्री शासन के लिए फिट हैं या नहीं जानने को लेकर विपक्ष की लगातार मांग के बीच यह टिप्पणी आई है. राज्य सरकार अब तक पर्रिकर की बीमारी को लेकर सवालों को टालती आ रही थी.

राणे ने यहां संवाददाताओं को बताया, "वह गोवा के मुख्यमंत्री हैं और बात यह है कि वह स्वस्थ नहीं हैं। उन्हें अग्न्याशय कैंसर है। इस तथ्य को नहीं छुपाया जा रहा."कांग्रेस द्वारा भाजपा नीत सरकार को पर्रिकर के स्वास्थ्य और राज्य पर शासन करने की उनकी स्थिति को साबित करने के लिए चार दिनों का समय दिए जाने के एक दिन बाद यह टिप्पणी आई है. यह भी पढ़े: सीएम मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार, गोवा BJP ने कहा-नवंबर से अपना कामकाज शुरू कर सकते हैं

राणे ने कहा, "उन्हें अपने परिवार के पास शांति से रहने दीजिए। गोवा के लोगों की सेवा करने के बाद उनके पास इतना तो अधिकार है कि अगर वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं तो किसी को उनसे कुछ पूछने की जरूरत नहीं है."राणे ने कांग्रेस पर बीमार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर राजनीति करने को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस पर्रिकर का स्वास्थ्य जानने के लिए अदालत जाना चाहती है तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2018 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).