केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की सेहत में सुधार, जल्द ही लौटेंगे स्वेदश
अमेरिका में इलाज करवा रहे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने कहा है कि उनकी सेहत में काफी सुधार है और वह जल्द ही दिल्ली लौटेंगे. जेटली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.