महाराष्ट्र: मिड डे मील के तहत स्कूली बच्चों को परोसी गई खिचड़ी, खाने में सांप के मिलने से मचा हड़कंप
एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के छात्रों को मिड डे मील (Midday Meal) के तहत परोसी गई खिचड़ी में सांप के मिलने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
नांदेड़: एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के छात्रों को मिड डे मील (Midday Meal) के तहत परोसी गई खिचड़ी में सांप के मिलने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार को गरगवान जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में बच्चों को मिड डे मिल परोसने के दौरान सामने आई. इस स्कूल में पहली से पांचवी तक में 80 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं. यह स्कूल नांदेड़ से 50 किमी दूर स्थित है.
स्कूल के कर्मचारियों ने जैसे ही खिचड़ी परोसना शुरू किया, वे खिचड़ी के बड़े पात्र में सांप को देखकर हैरान रह गए. इस घटना की पुष्टि करते हुए नांदेड़ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रशांत दिगरास्कर ने कहा कि सांप का पता चलने के बाद भोजन सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया जिससे ज्यादातर बच्चे भूखे रह गए.
यह भी पढ़ें: मिडल क्लास को मिल सकती है बड़ी सौगात, 5 लाख रुपये तक की कमाई पर नहीं देना पड़ेगा इनकम टैक्स
दिगरास्कर ने आईएएनएस से गुरुवार को कहा, "हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. डीईओ से एक दल जांच के लिए आज गांव गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी." उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति ने खिचड़ी बनाने का ठेका स्थानीय समूहों या गैर सरकारी संगठनों को दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

