प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' (Isn't It Romantic) भारत में सिनेमाघरोंमें रिलीज होने के बजाय नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी.
नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' (Isn't It Romantic) भारत में सिनेमाघरोंमें रिलीज होने के बजाय नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी. गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, इस रोमांटिक कॉमेडी में रेबेल विल्सन (Rebel Wilson), लिएम हैम्सवर्थ (Liam Hemsworth) और एडम डिवाइन (Adam DeVine) मुख्य भूमिका में हैं.
फिल्म का प्रीमियर 28 फरवरी को भारत में होगा. 'इजन्ट इट रोमांटिक' न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्ट नताली (विल्सन) की कहानी है, जो अपना काम लोगों की नजरों में लाने के लिए कड़ी मेहनत करती है. प्रियंका फिल्म में योग राजदूत का किरदार निभा रही हैं.
Relationship Status: Third Wheel 💏😒 #IsntItRomantic - only in theaters February 13. pic.twitter.com/pPc0g55XNU
— Isn't It Romantic? (@isntitromantic) January 31, 2019
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘Isn’t it Romantic’ के सेट से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की ये हॉट तस्वीरें
इस सप्ताह की शुरुआत में 'द एलेन डेजेनेरेस शो' (The Ellen DeGeneres Show) पर अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका ने कहा, "इसे करते वक्त मुझे बहुत मजा आया."
उन्होंने कहा, "यह काम करने के लिहाज से बहुत ही सुंदर फिल्म थी और मुझे रेबेल बहुत पसंद है. वह पहली बार फिल्म का निर्माण कर रही है इसलिए यह मजेदार था. मैं उन्हें समर्थन देने के लिए कुछ भी करूंगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

