मिशन 2019: यूपी नहीं बल्कि मोदी-शाह के गढ़ गुजरात में पहली बार गरजेंगी प्रियंका गांधी, भाई राहुल संग 28 फरवरी को करेंगी रैली
गुजरात में कांग्रेस विधायक और पार्टी प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि अडालज जनसभा हालिया समय की सबसे विशाल जनसभा होगी. गोहिल ने आईएएनएस से कहा, "गुजरात के इतिहास की सबसे विशाल रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. गुजरात में जहां एक तरफ मोदी और भाजपा के खिलाफ नाराजगी स्पष्ट दिख रही है, वहीं जनता और कांग्रेस पार्टी कैडरों का उत्साह सातवें आसमान पर है."