पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि की बढ़ी संभावना
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में शुक्रवार तक बारिश व ओले पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.