बिहार: राजधानी पटना में मौसम साफ, आसपास के क्षेत्रों में खिली धूप
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है.
पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के तापमान में वृद्घि के आसार जताए हैं. पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले एक-दो दिनों के अंदर मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी.
बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: बिहार: राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ, तापमान में हुआ मामूली इजाफा
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

