देश

मध्यप्रदेश: शादी से लौट रही कार की मेटाडोर से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में पांच की मौत और तीन घायल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले में बुधवार की देर रात को शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ओमनी कार (वैन) की मेटाडोर से टक्कर हो गई.

मध्यप्रदेश: शादी से लौट रही कार की मेटाडोर से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में पांच की मौत और तीन घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

उज्जैन: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले में बुधवार की देर रात को शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ओमनी कार (वैन) की मेटाडोर से टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात को लगभग दो बजे घटिया थाना क्षेत्र में एक ओमनी कार और सब्जी से भरी मेटाडोर की आमने-सामनेसे टक्कर हो गई.

इस टक्कर के चलते ओमनी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 1 ही परिवार के 3 लोगों की ली जान

पुलिस के अनुसार, घटिया गांव का एक परिवार उसी क्षेत्र में विवाह समारोह में हिस्सा लेकर ओमनी कार से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).