देश

दिल्ली: राजधानी में कार के ऊपर पलटी तेज रफ्तार डम्पर, दुर्घटना में 1 ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डम्पर के एक कार के ऊपर पलटने से एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी...

दिल्ली: राजधानी में कार के ऊपर पलटी तेज रफ्तार डम्पर, दुर्घटना में 1 ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डम्पर के एक कार के ऊपर पलटने से एक ही परिवार के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त एस.डी. मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि एक मोटर चालक ने रात 1 बजे के आसपास पुलिस को सूचित किया कि रोहिणी इलाके में यू-टर्न लेते समय बालू से लदा डंपर एक ऑडी कार पर पलट गया.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में दो अलग- अलग स्थानों पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 29 वर्षीय सुमित, उनकी मां रितु (59), पत्नी रुचि (27) के रूप में हुई है. उनका तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है.

हादसा उस वक्त हुआ, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. मिश्रा ने कहा, "डम्पर का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा. उसकी तलाश की जा रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).