प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति का हुआ खुलासा, 2.5 करोड़ की प्रॉपर्टी के हैं मालिक, पढ़ें पूरी खबर
देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. उनके पास कुल 2.51 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. प्रधानमंत्री द्वारा दाखिल हलफनामे के मुताबिक 2.51 करोड़ रुपये में से 1.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 1.1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.