टेक

गूगल ने अपने कर्मचारियों को समर्पित की वेबसाइट, उत्पीड़न से लेकर अन्य समस्याओं की कर सकते हैं शिकायत

कार्यस्थल पर उत्पीड़न को लेकर आलोचना और कैंपस वाकआउट की मार झेल रहे गूगल ने कर्मचारियों को एक वेबसाइट समर्पित किया है....

गूगल ने अपने कर्मचारियों को समर्पित की वेबसाइट, उत्पीड़न से लेकर अन्य समस्याओं की कर सकते हैं शिकायत
गूगल (Photo Credits: IANS)

सैन फ्रांसिस्को:  कार्यस्थल पर उत्पीड़न को लेकर आलोचना और कैंपस वाकआउट की मार झेल रहे गूगल (Google) ने कर्मचारियों को एक वेबसाइट समर्पित किया है. इस पर वे उत्पीड़न की शिकायत आसानी से कर सकते हैं. डाइवर्सिटी, इक्वीटि एंड इंक्ल्यूजन की ग्लोबल डायरेक्टर मिलोनी पार्कर ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर बताया, "कई चैनलों को मिलाकर हमने सरल और स्पष्ट साइट तैयार किया है, जिससे कर्मचारी अपनी समस्याओं को आसानी से बता सकते हैं."

गूगल ने कहा कि वे अस्थाई और विक्रेता कार्यबल के लिए भी एक ऐसी ही साइट पर काम कर रहा है, जो जून तक पूरा हो जाएगा. बीते नवंबर में दुनियाभर के करीब 20 हजार गूगल कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न की वजह से इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर पुराने मैसेज गायब कर रहा बग, यूजर्स ने की शिकायत तो कंपनी ने कहा- कर रहे हैं उपाय

इसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने यह घोषणा की थी कि, कंपनी यौन उत्पीड़न और हिंसा में मध्यस्थता को समाप्त कर देगी, जिससे की कर्मचारी मामले को अदालत में ले जा सकेंगे.

गूगल ने कहा कि, कर्मचारियों से संबंधित पांचवें वार्षिक सारांश में दुराचार, भेदभाव, उत्पीड़न और प्रतिशोध संबंधित जांच रिपोर्ट को प्रकाशित (आंतरिक तौर पर) किया गया था. वहीं पार्कर ने कहा, "हम चाहते हैं कि हर एक गूगलर अपने कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ काम करें."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).