देश

ट्विंकल खन्ना ने अपने पसंदीदा 'पार्टी' का लिया नाम, राजनीति में आने की लगाई जा रही हैं अटकलें

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने शुक्रवार को उस एक 'पार्टी' के बारे में बताया, जिसका हिस्सा वह चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान बनना चाहती हैं....

ट्विंकल खन्ना ने अपने पसंदीदा 'पार्टी' का लिया नाम, राजनीति में आने की लगाई जा रही हैं अटकलें
ट्विंकल खन्ना (Photo Credits: Instagram)

मुंबई:  अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने शुक्रवार को उस एक 'पार्टी' के बारे में बताया, जिसका हिस्सा वह चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान बनना चाहती हैं. ट्विंकल के पति और अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का इंटरव्यू लिया था. उस साक्षात्कार में मोदी ने ट्विंकल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के बारे में ट्विंकल के विचारों को जानने के लिए वह हमेशा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखते हैं.

ट्विंकल को लेकर मोदी ने अक्षय से कहा था, "वह मुझसे जरूर नाराज हो जाएगी, जो कि अच्छा है. चूंकि उसकी सारी नाराजगी मुझ पर केंद्रित है तो इस कारण आपका पारिवारिक जीवन काफी शांतिपूर्ण होना चाहिए." ट्विंकल ने मोदी की टिप्पणी को सकारात्मक रूप में लेते हुए ट्वीट किया, "मेरे पास इसे देखने का एक सकारात्मक तरीका है. प्रधानमंत्री को न केवल मेरी मौजूदगी का एहसास है, बल्कि उनकी नजर मेरे लेख पर भी है."

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अक्षय कुमार से कहा- आपकी पत्नी मुझ पर गुस्सा निकालती हैं, ट्विंकल खन्ना ने दिया ये जवाब

ट्विंकल की इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद वह राजनीति में शामिल हो सकती हैं या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन दे सकती हैं, लेकिन ट्विंकल ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए साफ कह दिया, "न कुछ ज्यादा है और न ही कुछ कम है- एक जवाब का मतलब किसी को अपना समर्थन देना नहीं है. यहां केवल एक ही ऐसी पार्टी है, जिसका मैं हिस्सा बनना पसंद करूंगी और वह है जहां अच्छी मात्रा में वोदका के शॉट्स हों और अगले दिन हैंगओवर हो."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).