MP में कमलनाथ सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा- तुगलक रोड चुनाव घोटाला तो ट्रेलर है, अभी तो पांच साल बाकी हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मध्य प्रदेश में आयकर विभाग की दबिश में करोड़ों रुपये की रकम मिलने को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस पर बुधवार को हमला बोला. उन्होंने कहा कि "अभी तो सत्ता में आए छह माह ही हुए हैं, तब उन्होंने तुगलक रोड चुनाव घोटाला कर दिया है. यह तो ट्रेलर है, अभी तो पांच साल बाकी हैं."