देश

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में किया रोड शो, पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शनिवार को यहां एक विशाल रोड शो निकाला...

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में किया रोड शो, पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शनिवार को यहां एक विशाल रोड शो निकाला. तिवारी पूर्वोत्तर दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर तिवारी का मुकाबला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) और आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) के दिलीप पांडे से है.

तिवारी का 15 किलोमीटर लंबा रोड शो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एमआईजी फ्लैट्स से शुरू होकर शहादरा, जगतपुरी और मानसरोवर पार्क होते हुए लोनी रोड तक गया. रोड शो में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में मनोज तिवारी के समर्थन में उतरीं सपना चौधरी, बीजेपी में शामिल होने से किया इनकार

भोजपुरी अभिनेता और गायक की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया. तिवारी ने इससे पहले इसी सप्ताह अपने संसदीय क्षेत्र में अपना नामांकन करने के दौरान भी ऐसा ही एक रोड शो किया था.

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव छठे चरण के तहत 12 मई को होंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीटें जीतने वाली बीजेपी, कांग्रेस और आप के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).