Avengers-Endgame के 25 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिके
हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' (Avengers: Endgame) के 25 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में 'बुकमाई शो' (Book My Show) पर बिक गए...
मुंबई: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' (Avengers: Endgame) के 25 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में 'बुकमाई शो' (Book My Show) पर बिक गए. फिल्म शुक्रवार को भारत में रिलीज हो रही है. एक बयान में कहा गया कि बुकमाईशो पर अबतक किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए यह सबसे ज्यादा एडवांस टिकट की बिक्री है.
सीओओ आशीष सक्सेना (सिनेमाज, बुकमाईशो) ने कहा, "सिनेमाघर प्रशंसकों की मांग पूरी करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, जिसमें राउंड-द-क्लॉक स्क्रीनिंग और पूरे सप्ताह एडवांस बुकिंग भी शामिल है."
View this post on Instagram
Take a look at this Marvel Studios’ #AvengersEndgame inspired poster from artist @Kazoomori
यह भी पढ़ें: Avengers EndGame Movie Review: दिल छू लेगी एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म, पढ़ें हमारा रिव्यू फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन आदि कलाकार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

