पीपुल्स च्वॉइस अवार्ड 2019 में मूवी ऑफ 2019 बनी 'Avengers: Endgame'
मार्वेल स्टूडियोस की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' को पीपल्स च्वॉइस अवार्ड 2019 में मूवी ऑफ 2019 का खिताब दिया गया है. 'एवेंजर्स : एंडगेम' की प्रतिस्पर्धा 'टॉय स्टोरी 4', 'कैप्टन मार्वल', 'फास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स : हॉब्स एंड शॉ', 'द लायन किंग', 'जॉन विक : चैप्टर 3 -पाराबेलम', 'अस', और 'का खिताब भी अपने नाम किया.
मार्वेल स्टूडियोस की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' (Avengers: Endgame) को पीपल्स च्वॉइस अवार्ड 2019 में मूवी ऑफ 2019 का खिताब दिया गया है. 'एवेंजर्स : एंडगेम' की प्रतिस्पर्धा 'टॉय स्टोरी 4', 'कैप्टन मार्वल', 'फास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स : हॉब्स एंड शॉ', 'द लायन किंग', 'जॉन विक : चैप्टर 3 -पाराबेलम', 'अस', और 'स्पाइडर-मैन : फार फ्रॉम होम' से थी. 'एवेंजर्स : एंडगेम' ने 'एक्शन मूवी ऑफ द ईयर' का खिताब भी अपने नाम किया.
वहीं नेटफ्लिक्स की साइंस-फिक्शन सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' ने अपने नाम 'शो ऑफ 2019' का और 'ड्रामा शो ऑफ द ईयर' का खिताब किया है. अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को मेल मूवी स्टार का अवार्ड और जैंडेया को फिमेल मूवी स्टार का अवार्ड दिया गया है. अभिनेत्री को ड्रामा टीवी स्टार ऑफ 2019 का खिताब भी मिला है.
यह भी पढ़ें: 23वें हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स में ‘Avengers: Endgame’ को ब्लॉकबस्टर अवार्ड के लिए विजेता घोषित किया गया
इसके अलावा कोल स्प्राउस को मेल टीवी स्टार अवार्ड और मिली बॉबी ब्राउन को फिमेल टीवी स्टार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है. वहीं टॉम हॉलैंड को एक्शन मूवी स्टार 2019 और नोआह सेंटिनीओ को कॉमेडी मूवी स्टार 2019 का खिताब दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

