Aryan Khan Birthday: आर्यन के 23वें जन्मदिन पर सुहाना खान ने खास अंदाज में किया विश
इस फोटो में आर्यन और सुहाना का लुक देखते ही बन रहा है. दोनों एक साथ खड़े होकर रॉयल पोज देते दिखाई दे रहे हैं.
- Read in
- English
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) 12 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. ऐसे में आर्यन को एक बार फिर सोशल मीडिया पर तमाम फैंस बधाई देते दिखाई देंगे. लेकिन फैंस से पहले आर्यन की बहन सुहाना खान ने बेहद ही क्यूट अंदाज में बधाई दी है. सुहाना खान (Suhana Khan) ने इंस्टाग्राम पर आर्यन संग फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. सुहाना ने अपने दुबई ट्रिप से भाई के साथ फोटो शेयर की है. सुहाना ने प्यारी फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो, jk eww xxx.
इस फोटो में आर्यन और सुहाना का लुक देखते ही बन रहा है. दोनों एक साथ खड़े होकर रॉयल पोज देते दिखाई दे रहे हैं. आर्यन जहां सफ़ेद टीशर्ट संग मिलेट्री जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं वहीं सुहाना क्रॉप टॉप और सेक्सी वाईट लेदर स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं. दोनों के चेहरे पर मौजूद स्माइल देखते ही बन रही है. आपको बता दे कि दोनों की ये फोटो शाहरुख के जन्मदिन की है. जब किंग खान ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी शामिल थे.

आपको बता दे कि शाहरुख खान के तीनों बच्चे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. सोशल मीडिया पर तीनों की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. बॉलीवुड में सुहाना की एंट्री को लेकर भी काफी बातें होती रही हैं हालांकि अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

