बॉलीवुड

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्टेफनी शेर्क का 43 साल की उम्र में निधन, डूबने की वजह से हुई मौत

कनाडाई अभिनेत्री व मॉडल स्टेफनी शेर्क (Stefanie Sherk) का निधन हो गया है. वह 43 साल की थी. माना जा रहा है कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई है...

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्टेफनी शेर्क का 43 साल की उम्र में निधन, डूबने की वजह से हुई मौत
स्टेफनी शेर्क (Photo Credit- Twitter)

लॉस एंजेलिस:  कनाडाई अभिनेत्री व मॉडल स्टेफनी शेर्क (Stefanie Sherk) का निधन हो गया है. वह 43 साल की थी. माना जा रहा है कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई है. वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, अभिनेता डेमियन बिचिर की पत्नी स्टेफनी की मौत 20 अप्रैल को हुई. लॉस एंजेलिस मेडिकल इक्जैमिनर कॉरनर ने मौत की वजह की पुष्टि की है.

स्टेफनी टीवी शो 'सीएसआई : साइबर' और फिल्म 'वेलेन्टाइन्स डे' में नजर आ चुकी हैं. वह पति के साथ शो 'द ब्रिज' में भी नजर आ चुकी हैं. डेमियन ने इंस्टाग्राम पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "बेहद दुख व तकलीफ के साथ मैं घोषणा करता हूं कि मेरी प्यारी पत्नी स्टेफनी शेर्क 20 अप्रैल 2019 को शांति के साथ इस दुनिया से रुखसत हो गई."

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा खान का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, फिल्म ‘कामसूत्र 3D’ से मिली थी पहचान

उन्होंने कहा, "यह हमारी जिंदगी का सबसे दुखद और कठिन समय है और हम नहीं जानेत कि इससे उबरने में हमें कितना समय लगेगा." डेमियन ने कहा कि स्टेफनी की उन्हें बहुत याद आएगी और उनके दिल में वह हमेशा रहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).