अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का तनाव के चलते घटा 3 किलो वजन, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने कहा कि हाल के मानसिक संघर्षो के कारण उनका वजन लगभग तीन किलो कम हो गया है....
लॉस एंजेलिस: गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने कहा कि हाल के मानसिक संघर्षो के कारण उनका वजन लगभग तीन किलो कम हो गया है. स्पीयर्स ने बुधवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "किसे पता था कि स्ट्रेस की वजह से पांच पाउंड कम होगा. यैय फॉर मी." यूएसएटूडे डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्लिप में स्पीयर्स एक पीले रंग के ब्रैलेट और ब्लैक पैंट पहने कई तरह के मूव्स करते हुए नजर आईं, इनमें स्टैंडिंग सोल्डर फ्लाइस, ऑबिलिक डिप्स और मेडिसिन बॉल पर क्रं चेज भी शामिल थी.
स्पीयर्स द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो लॉस एंजेलिस में उनके फैन्स द्वारा किए गए एक विरोध प्रदर्शन के बाद आया जिसमें लोगों ने इस बात की मांग की थी कि ऑनलाइन अफवाहों का जवाब देने के लिए स्पीयर्स को चिकित्सकीय सुविधा से रिहा किया जाए क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि स्पीयर्स को उनकी इच्छा के खिलाफ मानसिक स्वास्थ्य सुविधा में रखा गया है.
यह भी पढ़ें: ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता की तबीयत खराब, मानसिक तनाव में सिंगर
'गिमी मोर' के हिट मेकर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज के साथ इन अटकलों का जवाब दिया और इसके साथ एक लंबे पोस्ट को भी शेयर किया. अफवाहों को नकारते हुए स्पीयर्स ने लिखा, "मैं हाय कहना चाहती थी क्योंकि जो बातें कही जा रही हैं वह अब नियंत्रण के बाहर हो गई है! वाह! अफवाहें हैं कि मेरे परिवार और मेरी टीम को मौत की धमकियां मिल रही है और इस तरह की कुछ और भी अजीब बातें कही जा रही हैं."
उन्होंने आगे लिखा, "मैं खुद के लिए कुछ वक्त लेने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जो कुछ भी हो रहा है उससे मेरी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं." स्पीयर्स ने जवाब देते हुए अपने फैन्स से कहा, "जो कुछ भी आप पढ़ या सुन रहे हैं उन सब पर यकीन न करें." स्पीयर्स ने 4 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को अपने पिता के सेहत के बारे में बताते हुए कहा कि अपने पिता की बिगड़ती हुई सेहत को देखते हुए वह एक अनिश्चित अंतराल पर जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

