Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों पर दबाव
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:39 पर सेंसेक्स 368 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,962 और निफ्टी 98 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,568 पर था. शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल आधार पर आईटी, रियल्टी, फार्मा, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में थे.