Ranchi: भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को समर्थन देने के लिए बुधवार को रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान लोग भारत माता का जयकारा और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगा रहे थे.
रांची, 14 मई : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को समर्थन देने के लिए बुधवार को रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान लोग भारत माता का जयकारा और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगा रहे थे.
शहीद चौक से शुरू हुई यह यात्रा कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक गई. तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, भाजपा विधायक सीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए. इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन है. यह भी पढ़ें : कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमानजनक टिप्पणी सही नहीं, भाजपा मांगे माफी: सचिन पायलट
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गांव, टोला, पंचायत में भारतीय नागरिक तिरंगा लेकर भारतीय फौज को सैल्यूट करने निकले हैं. भारतीय फौज ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में जिस शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया, वह अद्भुत है. उन्होंने न सिर्फ खूंखार आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया, बल्कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान के 11 एयरबेस को मिनटों में पूरी तरह मिट्टी में मिला दिया. पाकिस्तान के घर में सैकड़ों किलोमीटर घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों को जिस तरह सबक सिखाया है, उसपर आज 140 करोड़ देशवासी गर्व कर रहे हैं.
रक्षा राज्य मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस के राष्ट्रपति पुतिन सहित विश्व समुदाय से मिले समर्थन के लिए आभार जताया. रैली में शामिल रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है, उसी के समर्थन में आम नागरिक आज तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे हैं. हम अपने बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता जता रहे हैं. ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ संगठन के बैनर तले झारखंड के सभी प्रमंडल मुख्यालयों में 15 मई, जिला मुख्यालयों में 16 मई और मंडलों में 19 और 20 मई को तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

