Heavy Rain Alert: प्री-मानसून का असर, तमिलनाडु के कई जिलों में 22 मई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने तमिलनाडु के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा बुलेटिन के अनुसार, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, कृष्णागिरी और धर्मपुरी जिलों में 22 मई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.