Wimbledon 2019: फाइनल मुकाबला जीतने के बाद सिमोना हालेप ने कहा- मां के सपने को पूरा करना चाहती थी
रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने विंबलडन के फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराने के बाद कहा कि वह अपनी मां तानिया हालेप का सपना पूरा करना चाहती थीं. मैच के बाद हालेप ने कहा, "जब मैं 10-12 साल की थी, तब मेरी मां कहा करती थी, अगर तुम टेनिस में कुछ हासिल करना चाहती हो तो विंबलडन जीतकर दिखाना.