न्यूयॉर्क में बड़ा ब्लैकआउट, पूरा शहर अंधेरे में डूबा, 50,000 से अधिक लोगों को अंधेरे में बितानी पड़ी रात
न्यूयॉर्क में अचानक बिजली जाने से 50,000 से अधिक लोग अँधेरे प्रभावित हो गए. 40वीं स्ट्रीट से लेकर उत्तर में 72वीं स्ट्रीट तक और फिफ्थ एवेन्यू से हडसन नदी तक फैले क्षेत्र प्रभावित हुए. इससे दक्षिण की 40वीं स्ट्रीट से लेकर उत्तर में 72वीं स्ट्रीट तक और फिफ्थ एवेन्यू से हडसन नदी तक फैले क्षेत्र प्रभावित हुए
न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में शनिवार को अचानक बिजली चली गई और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया. इससे 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए जिनमें सबसे अधिक मिडटाउन मैनहट्टन और अपर वेस्ट साइड के हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बिजली सेवा कंपनी कॉन एडिसन ने बताया कि शनिवार रात 8.30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई.
इससे दक्षिण की 40वीं स्ट्रीट से लेकर उत्तर में 72वीं स्ट्रीट तक और फिफ्थ एवेन्यू से हडसन नदी तक फैले क्षेत्र प्रभावित हुए. परिणामस्वरूप प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड्स पर अंधेरा छा गया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्स किचन के सभी रेस्टोरेंट भी अंधेरे में डूब गए और शहर के प्रभावित हिस्सों में स्ट्रीट लाइट्स भी बंद हो गई.
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद: भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन इलाके में 29 घंटे तक बिजली गुल, FIR दर्ज
बिजली नहीं होने के कारण शहर का सबवे सिस्टम भी काफी हद तक प्रभावित हुआ और चार स्टेशनों को बिजली नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया. मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एमटीए) ने ट्वीट किया कि, छठे एवेन्यू और आठवें एवेन्यू पर सिग्नल प्रभावित हुए थे, जिससे डी, एफ, एम, ए, सी, ई लाइनों की सेवाएं बाधित हुईं.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो ने ट्वीट किया कि, मैनहोल की आग के कारण हुए ब्लैकआउट को ठीक कराने के लिए एनवाईसी आपातकालीन प्रबंधन, पुलिस और अग्निशमन विभाग और शहर की अन्य एजेंसियों के मिल कर काम कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2019 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

