खेल

FIFA World Cup 2026 Final Google Doodle: अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल से पहले Google ने लॉन्च किया खास इंटरैक्टिव डूडल, फुटबॉल फैंस को दिया अनोखा तोहफा

गूगल के इस खास डूडल में स्पेन के प्रतिष्ठित लाल (Red) और अर्जेंटीना के आसमानी नीले (Sky Blue) रंगों का आकर्षक संयोजन देखने को मिलता है. इसके अलावा, गूगल (Google) के लोगो में मौजूद दोनों "O" अक्षरों को फुटबॉल और दोनों फाइनलिस्ट देशों के राष्ट्रीय प्रतीकों (Crests) के साथ डिजाइन किया गया है.

FIFA World Cup 2026 Final Google Doodle: अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल से पहले Google ने लॉन्च किया खास इंटरैक्टिव डूडल, फुटबॉल फैंस को दिया अनोखा तोहफा

FIFA World Cup 2026 Final Google Doodle: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले से पहले गूगल (Google) ने फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक खास इंटरैक्टिव डूडल (Interactive Doodle) जारी किया है. 19 जुलाई को लाइव हुआ यह विशेष डूडल अर्जेंटीना (Argentina) और स्पेन (Spain) के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले को समर्पित है. अमेरिका (United States) में खेले जाने वाले इस महामुकाबले से पहले गूगल ने अपनी होमपेज को फुटबॉल के रंग में रंग दिया है. FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के चलते केरल में सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, सरकार ने किया अवकाश घोषित

अर्जेंटीना और स्पेन की थीम पर तैयार किया गया खास डूडल

गूगल के इस खास डूडल में स्पेन के प्रतिष्ठित लाल (Red) और अर्जेंटीना के आसमानी नीले (Sky Blue) रंगों का आकर्षक संयोजन देखने को मिलता है. इसके अलावा, गूगल (Google) के लोगो में मौजूद दोनों "O" अक्षरों को फुटबॉल और दोनों फाइनलिस्ट देशों के राष्ट्रीय प्रतीकों (Crests) के साथ डिजाइन किया गया है.

रंगों और प्रतीकों के लगातार बदलते इस डिजाइन के जरिए गूगल ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के रोमांच और दोनों टीमों के बीच होने वाली जबरदस्त टक्कर को दर्शाने की कोशिश की है.

गूगल डूडल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल को सेलिब्रेट कर रहा है:

पूरे टूर्नामेंट में दिखे फुटबॉल थीम वाले डूडल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान गूगल लगातार फुटबॉल संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कई खास डूडल जारी करता रहा है. इससे पहले कंपनी ने "The Art of the Scorpion Kick", "Pedalada (Step Over)" और मशहूर Knee Slide Celebration जैसे फुटबॉल के यादगार मूव्स और सेलिब्रेशन पर आधारित इंटरैक्टिव डूडल भी पेश किए थे.

इन खास डिजाइनों के जरिए गूगल ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों को मैच देखने के अलावा भी खेल से जुड़ने का एक नया अनुभव दिया.

वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न को समर्पित है नया डूडल

"World Cup 2026: A Celebration" नाम का यह नया डूडल पूरे टूर्नामेंट के समापन का जश्न मनाता है. न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम (New York New Jersey Stadium) में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले यह डूडल दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत कर रहा है. गूगल का यह खास डूडल फिलहाल उसकी सर्च होमपेज पर उपलब्ध है और विश्व कप के ऐतिहासिक फाइनल को डिजिटल श्रद्धांजलि के रूप में पेश किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2026 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).