इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद रिकी पोंटिंग ने कहा- अहम मुकाम पर हम बहुत खराब खेले
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईसीसी विश्व कप-2019 के सबसे नाजुक क्षण में आस्ट्रेलिया ने सबसे खराब क्रिकेट खेला। आस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ICC CWC 2019: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईसीसी विश्व कप-2019 के सबसे नाजुक क्षण में आस्ट्रेलिया ने सबसे खराब क्रिकेट खेला। आस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
क्रिकेट. कॉम. एयू ने पोंटिंग के हवाले से लिखा, " विश्व कप में आस्ट्रेलियाई टीम आसामान्य रूप से, सबसे नाजुक क्षण में सबसे खराब क्रिकेट खेली।" पोंटिंग इस विश्व कप में टीम के सहायक कोच थे। उन्होंने कहा कि टीम रणनीतिक तौर पर बिल्कुल सही थे।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम इंडिया में आई दरार, विराट कोहली और रोहित शर्मा के गुटों में बंटे खिलाड़ी?
अपनी कप्तानी में टीम आस्ट्रेलिया को दो बार विश्व चैंपियन बना चुके पोंटिंग ने कहा, "रणनीतिक रूप से हमने सही चीजें चुनी। हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी।" आस्ट्रेलिया को अब एक अगस्त से इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज खेलनी है।
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

