अभिनय से खुद को भूला पाने में मदद मिलती है : सारा अली खान
सारा अली खान का कहना है कि वह पर्दे पर 'सबकुछ' करना चाहती हैं. सारा ने कहा, "मैं 'सबकुछ' करना चाहती हूं. मैं संजय लीला भंसाली संग किसी पीरियड फिल्म पर काम करना चाहूंगी, शहरी जीवन से संबंधित कोई फिल्म करना चाहूंगी, रोमांटिक कॉमेडी, कमर्शियल मसाला फिल्मों में भी काम करना पसंद करूंगी-शायद एक्शन और थ्रिलर में भी हाथ आजमाना पसंद करूंगी.