देश

पूर्व डीआईजी की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पश्चिम बंगाल का व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक पूर्व पुलिस महानिरीक्षक की बेटी का कथित रूप से शोषण करने के आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के साथ ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 सेक्टर में उसके कॉलेज के बाहर मंटू नाम के आरोपी ने छेड़छाड़ की थी. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 मामला दर्ज किया गया.

पूर्व डीआईजी की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पश्चिम बंगाल का व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा : पश्चिम बंगाल (West Bengal) पुलिस के एक पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (DIG) की बेटी का कथित रूप से शोषण करने के आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि पीड़िता के साथ मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 सेक्टर में उसके कॉलेज के बाहर मंटू नाम के आरोपी ने छेड़छाड़ की थी. मंटू पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "लड़की ने तुरंत पुलिस को बुलाया और एक पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) मौके पर पहुंच गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है." पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).