देश

पूर्व सांसद अतीक अहमद के आवास और कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी, घर का कोना-कोना खंगाला

पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के कई ठिकानों पर बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो छापेमारी कर रही है. पैतृक आवास और कार्यालय पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल अतीक अहमद गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद है. मोहित की अपील पर कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था.

पूर्व सांसद अतीक अहमद के आवास और कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी, घर का कोना-कोना खंगाला
पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के घर पड़ा छापा (Photo Credits : ANI/Twitter)

प्रयागराज : पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद (Atique Ahmed) के कई ठिकानों पर बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) छापेमारी कर रही है. इस दौरान अतीक के यहां स्थित पैतृक आवास और कार्यालय पर छापेमारी की जा रही है. सीबीआई की टीम सबूत जुटाने के लिए यह छापेमारी कर रही है. अतीक अहमद के निवास और कार्यालय पर पीएसी और पुलिस ने दबिश दी है, घर का कोना-कोना खंगाला जा रहा है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने देवरिया जेल कांड में अदालत के आदेश के बाद अतीक के खिलाफ कार्रवाई की है. मौके पर पांच गाड़ी पीएसी, तीन गाड़ी आरएएफ के साथ कई थानों से भारी पुलिस बल मौजूद है. फिलहाल अतीक अहमद गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें : सीएम कमलनाथ के बाद अहमद पटेल की बढ़ सकती है मुश्किलें, अकाउंटेंट मोइन के घर पड़ा IT का छापा

इससे पहले मंगलवार को देवरिया जेलकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम जिले में डटी रही. देवरिया के होटलों का रिकॉर्ड खंगाल रही टीम यह जानने में जुटी रही कि देवरिया जेल में अतीक के रहने के दौरान किस-किसने यहां ठिकाना बनाया था. अतीक के गैंग से जुड़े लोग कब-कब और किस होटल में रहे.

टीम जिला जेल से रिहा हुए उन बंदियों से भी पूछताछ में जुटी है जो अतीक के साथ उसके या आसपास की बैरक में रहे. अतीक अहमद ने लखनऊ के रियल एस्टेट व्यापारी मोहित जायसवाल का 26 दिसंबर को गुर्गो के जरिए अपहरण करवाके देवरिया जेल बुलाया था.

यहां उसकी बर्बरतापूर्वक पिटाई के बाद करोड़ों रुपये की प्रापर्टी जबरन अपने व करीबियों के नाम करा ली थी. किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर मोहित ने लखनऊ पहुंच कर मामला दर्ज कराया तब देवरिया पुलिस हरकत में आई. मोहित की अपील पर कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).