जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' पर भारी पड़ी अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल', जानें किस फिल्म ने की कितनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' को रिलीज हुए अभी बस तीन ही दिन हुए हैं. 'मिशन मंगल' ने अब तक कुल मिलाकर 70.02 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि 'बाटला हाउस' की कुल कमाई 35.29 करोड़ रुपये है. गुरुवार को 15.55 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 8.84 करोड़ रुपये, शनिवार को 10.90 करोड़ रुपये, भारत में कुल बिजनेस 35.29 करोड़ रुपये.