झारखंड में ग्रामीण महिलाएं 'किचन गार्डन' से दूर कर रही हैं कुपोषण की समस्या, अस्पतालों और स्कूलों में की जा रही है इस योजना की शुरुआत
झारखंड की ग्रामीण महिलाएं अब न खुद और न अपने बच्चों को केवल माड़-भात खिला रही हैं, बल्कि अब उनके खाने की थाली में एक-दो सब्जियां भी शामिल हो रही हैं. कुपोषित बच्चों का इलाज कराने आ रहीं महिलाएं अस्पताल के किचन गार्डन में भी साग-सब्जियां उगा रही हैं और उसे बच्चों के खाने में शामिल कर रही हैं. अब देखना होगा कि यह योजना कहीं अन्य योजनाओं की तरह बीच में ही दम न तोड़ दे.