सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के 'कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव' में लेंगे भाग, दो दिन तक करेंगे अभिषेक
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में होने वाले भव्य 'जन्माष्टमी' महोत्सव में शामिल होंगे. वह जन्माष्टमी के दौरान दो दिन तक मथुरा में रहेंगे और कृष्ण जन्मभूमि में 'अभिषेक' करेंगे. त्योहार के साथ-साथ आदित्यनाथ की यात्रा के लिए भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. एसएसपी ने कहा की एटीएस स्क्वायड भी 22 अगस्त को मथुरा पहुंच जाएगी.
मथुरा : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मथुरा में होने वाले भव्य 'जन्माष्टमी' महोत्सव में शामिल होंगे. वह जन्माष्टमी के दौरान दो दिन तक मथुरा में रहेंगे और कृष्ण जन्मभूमि में 'अभिषेक' करेंगे.
जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी, लेकिन मथुरा-वृंदावन में सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 17 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा. मथुरा के रामलीला मैदान और वृंदावन में वैष्णो देवी मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें : जन्माष्टमी स्पेशल: बॉलीवुड के इन मधुर गीतों से मनाइए श्री कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार
त्योहार के साथ-साथ आदित्यनाथ की यात्रा के लिए भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. एसएसपी शलभ माथुर ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों के लिए एक अनुरोध भेजा है, जो इस खास अवसर के लिए प्रयागराज, आगरा और आसपास के अन्य जिलों से बुलाए जा रहे हैं. एसएसपी ने कहा की एटीएस स्क्वायड भी 22 अगस्त को मथुरा पहुंच जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

