Raksha Bandhan 2019: प्रियंका गांधी ने राहुल को दुनिया का 'सबसे अच्छा' भाई बताया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को रक्षा बंधन के अवसर पर बधाई दी, उन्हें 'दुनिया का सबसे अच्छा भाई' कहा, और कहा कि बचपन से चीजें बहुत अधिक नहीं बदली हैं. उन्होंने एक ट्वीट में बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर लगाकर कहा, "राहुल गांधी.. मुझे लगता है कि चीजें बहुत नहीं बदली हैं, है ना.. दुनिया का सबसे अच्छा भाई."