उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट, एक की मौत
जिले में एक गांव के बाहर स्थित एक बाग में बने एक कमरे में शुक्रवार की सुबह पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो गया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
लखनऊ: जिले में एक गांव के बाहर स्थित एक बाग में बने एक कमरे में शुक्रवार (Friday) की सुबह पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो गया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. अजगैन कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा (Ajay Raj Varma) ने यहां बताया कि सरोसा गांव के निवासी फिरोज (Firoz) :32: के पास पटाखा निर्माण और बिक्री का लाइसेंस था. उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार, बाग में स्थित कमरे में वह शुक्रवार की सुबह पटाखा बना रहा था. बारुद का मिश्रण तैयार करते समय विस्फोट हो गया.
वर्मा के अनुसार, विस्फोट से कमरे की छत उड़ गई और फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

