बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने उठाया 200 किलोग्राम का वजन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, ईशान खट्टर ने कमेंट कर कहा- 'सुपर ह्यूमन'

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफने रविवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें वह 200 किलोग्राम वजन उठाते नजर आ रहे हैं. टाइगर ने इस अंदाज से अपने दोस्तों और प्रशंसकों को चौंका दिया है. इस वीडियो पर ईशान खट्टर ने कमेंट किया कि "सुपर ह्यूमन." टाइगर के इस वीडियो को अब तक 52,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

टाइगर श्रॉफ ने उठाया 200 किलोग्राम का वजन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, ईशान खट्टर ने कमेंट कर कहा- 'सुपर ह्यूमन'
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Yogen Shah)

मुंबई : बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने रविवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें वह 200 किलोग्राम वजन (200 Kilogram) उठाते नजर आ रहे हैं. टाइगर ने इस अंदाज से अपने दोस्तों और प्रशंसकों को चौंका दिया है.

टाइगर फिटनेस के प्रति अपने प्यार के लिए मशहूर हैं. टाइगर द्वारा इंस्टाग्राम (Instagram) पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्हें जिम में 200 किलोग्राम वजन उठाते देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक-दूसरे को चैलेंज करते दिखे ये एक्शन हीरोज

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है : "अपने आप को इस हद तक पुश किए काफी वक्त हो गया है. 200 किलोग्राम. हाई स्कूल के दिनों में बहुत हल्का महसूस किया करता था. ओनली ह्यूमन." टाइगर के इस वीडियो पर ईशान खट्टर ने कमेंट किया : "सुपर ह्यूमन." टाइगर के इस वीडियो को अब तक 52,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).