आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने जाफ्रा आर्चर की गेंदबाजी देख कहा- खिलाड़ी ने मुझे 2005 एशेज सीरीज की याद दिला दी
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाद जाफ्रा आर्चर की गेंदबाजी ने उन्हें 2005 एशेज सीरीज की याद दिला दी. पॉटिंग ने 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' की वेबसाइट को बताया कि वह सुबह बहुत खतरनाक थी और कल कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई. शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आर्चर की गेंद स्टीव स्मिथ को लगी जिससे वह थोड़ी देर के लिए मैदान से बाहर गए.
लंदन : आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग (Ricky Ponting) ने कहा कि इंग्लैंड (England) के तेज गेंदबाद जाफ्रा आर्चर की गेंदबाजी ने उन्हें 2005 एशेज सीरीज की याद दिला दी. उस एशेज सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीव हारमिसन ने दमदार गेंदबाजी की थी और पॉटिंग, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर को चोटिल कर दिया था.
पॉटिंग ने 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' की वेबसाइट को बताया, "वह सुबह बहुत खतरनाक थी और कल कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई. मुझे याद है जब मुझे गेंद लगी तब माइकल वॉन ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि कोई भी पॉटिंग के पास जाकर उसका हाल नहीं पूछेगा. मेरे लिए यह सही था क्योंकि मैं भी उन्हें अपने से दूर रहने के लिए कहता."
यह भी पढ़ें : ICC CWC 2019: रिकी पॉन्टिंग ने कहा- डेविड वार्नर वर्ल्ड कप 2019 में सर्वाधिक रन बना सकते हैं
शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आर्चर की गेंद स्टीव स्मिथ को लगी जिससे वह थोड़ी देर के लिए मैदान से बाहर गए. हालांकि, वह वापस बल्लेबाजी करने आए और कुल 92 रनों की पारी खेली.
पॉटिंग ने कहा, "मैं नहीं समझता कि यह स्पेल सीरीज का रुख तय करेगी. उन्होंने फिर से 92 रन बनाए, मुझे पता था कि वह 70 के करीब रन बनाएंगे और अगर अब गेंदबाज स्मिथ पर ज्यादा अटैक करेंगे तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा."
पॉटिंग ने कहा, "आर्चर हालांकि, स्मिथ को आउट नहीं कर पाए. स्मिथ ने अपना विकेट नहीं गंवाया और उनका समाना किया. मैं मान रहा हूं उनके गले पर लगी चोट ठीक है और वह दूसरी पारी में फिर से अच्छी बल्लेबाजी करेंगे. उन्हें कोई डर नहीं होगा क्योंकि आप हर रोज यही करते हैं. आप नेट में गेंदबाजों का सामना करते हैं और आपको हमेशा चोट लगी रहती है, लेकिन कोई भी चीज आपकी मानसिकता को नहीं बदलती है."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

