विदेश

बांग्लादेश: ढाका के एक झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 50 हजार लोग हुए बेघर

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिसके कारण 50 हजार लोग बेघर हो गए. अधिकारियों ने कहा कि कई घरों की छत प्लास्टिक की थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैली. किसी की मौत की खबर नहीं है, हालांकि कई लोग घायल हुए हैं. आग बुझाने में दमकलकर्मियों को छह घंटे से अधिक का समय लगा.

बांग्लादेश: ढाका के एक झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 50 हजार लोग हुए बेघर
आग (Photo Credits : IANS)

ढाका : बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिसके कारण 50 हजार लोग बेघर हो गए. बीबीसी के मुताबिक, शुक्रवार रात लगी आग में चालानटिका झुग्गी बस्ती (Slum) में करीब 15,000 घर जलकर नष्ट हो गए.

अधिकारियों ने कहा कि कई घरों की छत प्लास्टिक की थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैली. किसी की मौत की खबर नहीं है, हालांकि कई लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें : चिरंजीवी के फार्महाउस में लगी भीषण आग में हुआ 2 करोड़ का नुक्सान, बिग बी करने वाले थे शूटिंग

अधिकांश निवासी मामूली कमाई करने वाले हैं और कई ईद उल-अजहा मनाने के लिए अपने पैतृक घर गए हुए थे. आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. आग बुझाने में दमकलकर्मियों को छह घंटे से अधिक का समय लगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).