टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस आए महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिल्ली में मौजूद खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस लौट आए हैं. धोनी फिलहाल अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं. टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी के वापसी की उम्मीद है.
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस लौट आए हैं. धोनी फिलहाल, अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं. उन्होंने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद ब्रेक लेकर दो सप्ताह के लिए जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताया.
टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की. धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था और उन्होने पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई.

यह भी पढ़ें : इस खास गिफ्ट के साथ साक्षी कर रही हैं महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
वह बाद में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने विकेटकीपर-बल्लेबाजी की भूमिका निभाई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी के वापसी की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

