देश

पश्चिम बंगाल: 50 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता की क्रूड बम फेंक कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पश्चिम बंगाल: 50 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता की क्रूड बम फेंक कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है. लाभपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "दलू शेख (50) की शनिवार रात को बम से घायल होने की वजह से मौत हो गई."

उन्होंने आगे बताया, "व्यक्ति बीजेपी का कार्यकर्ता था. आगे की जांच के बाद ही मौैत के पीछे कारणों का पता चल पाएगा." अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें : बंगाल में बवाल जारी: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, तृणमूल पर लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनकी पार्टी के कार्यकतार्ओं को बार-बार निशाना बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं चल सकता और आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).